गंगा में डूबने से किशोर की मौत, 16 घंटे बाद मिला शव, पसरा मातम

गंगा में डूबने से एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की शाम की है।शनिवार की सुबह जब स्वजन उसे खोजने लगे और कुछ पता नहीं चला तो शक के आधार पर स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा में तलाश करवाई गई तो गोताखोरों के हाथ उसका शव लगा। इसके बाद ही स्वजनों को उसके डूबने की जानकारी हुई।

गंगा में डूबने से किशोर की मौत,  16 घंटे बाद मिला शव, पसरा मातम

_ अभिलाख के डेरा गांव के पास  शुक्रवार शाम की है घटना

केटी न्यूज/सिमरी 

गंगा में डूबने से एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की शाम की है।शनिवार की सुबह जब स्वजन उसे खोजने लगे और कुछ पता नहीं चला तो शक के आधार पर स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा में तलाश करवाई गई तो गोताखोरों के हाथ उसका शव लगा। इसके बाद ही स्वजनों को उसके डूबने की जानकारी हुई। मृतक रामदास राय के डेरा थाना क्षेत्र के अभिलाख के डेरा गांव के परमात्मा बिंद के पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है। इसकी जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार उसके स्वजन गंगा किनारे परवल की खेती किए है। वह शाम में खेत पर गया था, छह बजे के बाद पानी पीने की बात कह वह खेत से निकला था। संभवतः पानी पीने के दौरान ही गंगा में डूब गया। इधर खेत पर मौजूद उसके परिजनों को लगा कि वह घर चला गया होगा जिस कारण रात में किसी ने उसकी खोजबीन नहीं की। लेकिन सुबह में जब उसके पिता खेत से घर आए तो पता चला कि विवेक घर पर नहीं आया है इसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई। करीब 16 घंटे बाद सुबह 9 बजे गंगा से उसका शव बाहर निकाला गया। वही जानकारी मिलते ही रामदास राय के डेरा थानाध्यक्ष शुभम कुमार सदा दलबल मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में ले पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गए है। घटना के बाद से पीड़ित स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।