चक कलंदर में लगी भीषण आग, चार झोपड़ियां जलकर राख, पीड़ित खुले आसमान के नीचे

बलिया। थाना क्षेत्र के ग्राम चक कलंदर (चकिया) में अज्ञात कारणों से आग लगने से चार रिहायसी झोपड़ियां और घर का सामान जलकर राख हो गया।

चक कलंदर में लगी भीषण आग, चार झोपड़ियां जलकर राख, पीड़ित खुले आसमान के नीचे

केटी न्यूज़/ बलिया 

बलिया। थाना क्षेत्र के ग्राम चक कलंदर (चकिया) में अज्ञात कारणों से आग लगने से चार रिहायसी झोपड़ियां और घर का सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के प्रधान ने हल्का लेखपाल को सूचित किया।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर को रामचंद्र गोंड के झोपड़े में अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप ले लिया और पास की दो झोपड़ियों, रामाश्रय खरवार और ममता देवी के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। गांववाले तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन करीब दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

आग से रामचंद्र गोंड का घर, बच्चों का इलाज कराने के लिए रखा 50,000 रुपए नगद, 30 कुंतल गेहूं, 20 कुंतल चावल, गहने, कपड़े और जरूरी कागजात जलकर राख हो गए। रामाश्रय खरवार और ममता देवी का भी समान जल गया। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं और उनका बुरा हाल है। घटना की सूचना पर ग्राम प्रधान स्वामी नाथ यादव ने हल्का लेखपाल और तहसीलदार को सूचित किया और पीड़ितों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।