उसरा गांव में भीषण अगलगी, लाखों की संपत्ति राख; बाछी की झुलसकर मौत

स्थानीय प्रखंड के सोनवर्षा थाना अंतर्गत उसरा गांव में बुधवार दोपहर की एक अलवेस्टर घर में अचानक आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस हादसे में एक मवेशी बाछी की झुलसने से मौत हो गई, जबकि पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। जानकारी के अनुसार उसरा गांव निवासी ललन शर्मा के घर में अचानक आग लग गई।

उसरा गांव में भीषण अगलगी, लाखों की संपत्ति राख; बाछी की झुलसकर मौत

केटी न्यूज/नावानगर

स्थानीय प्रखंड के सोनवर्षा थाना अंतर्गत उसरा गांव में बुधवार दोपहर की एक अलवेस्टर घर में अचानक आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस हादसे में एक मवेशी बाछी की झुलसने से मौत हो गई, जबकि पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। जानकारी के अनुसार उसरा गांव निवासी ललन शर्मा के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें पूरे घर में फैल गईं और घर में रखा सामान जलने लगा। आग की लपटें देखकर परिवार के लोग शोर मचाते हुए बाहर निकले। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पीड़ित ने बताया कि आग लगते ही उन्होंने खुटे से बंधी दुधारू गाय को खोलकर बाहर भगा दिया, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि गाय के बच्चे बाछी को नहीं बचाया जा सका और वह झुलसकर मर गई। अगलगी में घर में रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े, अनाज, बर्तन, जेवरात समेत अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गया। जिसकी कीमत लगभग दस लाख रुपए की आकलन ग्रामीणों ने किया है। इधर पीड़ित परिवार ने बताया कि इसी वर्ष फरवरी माह में उनके बेटे की शादी हुई थी। शादी में मिले उपहार स्वरूप फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत अनाज, वस्त्र तथा जेवर भी आग की भेंट चढ़ गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।