भाजपा किसान मोर्चा ने आयोजित किया किसान सम्मान समारोह

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बक्सर की कमान एक बार फिर जयप्रकाश राय को सौंपे जाने के बाद शुक्रवार को उनका भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पार्टी की संगठनात्मक मजबूती के तहत हाल ही में विभिन्न मोर्चों के पुनर्गठन के क्रम में जयप्रकाश राय को पुनः किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसी खुशी में बक्सर के एक निजी लॉज में किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर से भाजपा कार्यकर्ता और किसान बड़ी संख्या में जुटे।

भाजपा किसान मोर्चा ने आयोजित किया किसान सम्मान समारोह

केटी न्यूज/बक्सर

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बक्सर की कमान एक बार फिर जयप्रकाश राय को सौंपे जाने के बाद शुक्रवार को उनका भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पार्टी की संगठनात्मक मजबूती के तहत हाल ही में विभिन्न मोर्चों के पुनर्गठन के क्रम में जयप्रकाश राय को पुनः किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसी खुशी में बक्सर के एक निजी लॉज में किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर से भाजपा कार्यकर्ता और किसान बड़ी संख्या में जुटे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जयप्रकाश राय को बुके और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा प्रदेश मंत्री मनोज कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री पूनम रविदास और जिला भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

अपने संबोधन में मनोज कुमार सिंह ने जयप्रकाश राय को ऊर्जावान, अनुभवी और मेहनती नेता बताते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में किसान मोर्चा ने पूर्व में उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्होंने आशा जताई कि राय अपने अनुभव और मेहनत से पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने भी उनके पिछले कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके काम को देखते हुए पार्टी ने उन्हें फिर मौका दिया है और यह फैसला पूरी तरह सही साबित होगा।

सम्मान समारोह में पूर्व जिला अध्यक्ष राजवंश सिंह, सिद्धनाथ सिंह, ललन राय, अनिल पांडेय, निर्भय राय, धिरेन्द्र तिवारी, राम विनोद चौधरी, शेषनाथ पाठक, प्रदीप राय और दिल्ली भाजपा पूर्वांचल अध्यक्ष संतोष ओझा ने भी अपने विचार रखे। सभी ने एक स्वर में विश्वास जताया कि जयप्रकाश राय के नेतृत्व में किसान मोर्चा और अधिक सक्रिय होगा और संगठन को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं जयप्रकाश राय ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता सतीष दुबे ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ भाजपा नेता उमाकांत पांडेय ने दिया। समारोह में विंध्याचल सिंह (पूर्व मुखिया), धनंजय राय, पंकज पांडेय, मनोज पांडेय, राजेश सिन्हा, नीतीश मिश्रा, अन्नु मिश्रा, आनंद ठाकुर, उमाशंकर राय (जिला मीडिया प्रभारी) समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और किसान उपस्थित थे।

यह आयोजन केवल सम्मान का कार्यक्रम नहीं बल्कि जिले में किसान मोर्चा की नई ऊर्जा और सक्रियता का संकेत भी माना जा रहा है, जो आने वाले समय में पार्टी की रणनीति और मजबूती में अहम भूमिका निभाएगा।