बक्सर में विश्वस्तरीय विरासत व दिव्यता है मौजूद - सत्यप्रकाश पांडेय

बक्सर में विश्वस्तरीय विरासत व दिव्यता है मौजूद - सत्यप्रकाश पांडेय

- बक्सर का विकास कोई बक्सर का पुत्र हीं करेगा, दत्तक पुत्र नहीं - सत्यप्रकाश नारायण 

केटी न्यूज/बक्सर 

रविवार को नगर के बाईपास रोड स्थित एक निजी सभागार में जानतांत्रिक लोकहित पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश नारायण, प्रदेश अध्यक्ष प्रेम रंजन कुमार और पार्टी के वरीय नेता अभय कुमार शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता अधिवक्ता सत्य प्रकाश पाण्डेय ने किया।

अधिवक्ता सत्यप्रकाश ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि बक्सर में सभी विरासत और दिव्यता मौजूद है। जिसके आधार पर बक्सर पुरे विश्व में स्थापित हो सकता है। लेकिन राजनैतिक उपेक्षा के चलते बक्सर पिछड़ा हीं नहीं बल्कि अतिपिछड़ा ज़िला बनकर रह गया है। इसे स्थापित करने के लिए किसी ऐसे व्यक्ति कि जरूरत है

जो निजी हित से ऊपर उठकर कार्य करें। जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश नारायण ने कहा कि बक्सर में धार्मिक, ऐतिहासिक, कृषि, रोजगार सभी गुण विद्यमान है। बक्सर वह नगरी है जहा राम ने दिव्य शिक्षा प्राप्त किया और बुद्ध एवं नानक यहीं से गंगा पार कर आगे बढ़े थे। इसी लिए बक्सर के कई गावों का नाम डेरा और गंज है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बक्सर के युवाओं को आमंत्रित किया कि जलोपा के साथ जुड़कर सकरात्मक राजनीति का हिस्सा बने और बक्सर के ख़त्म होते अस्तित्व को पूर्ण स्थापित करने में अपना योगदान प्रदान करें। उन्होंने कहा कि बक्सर का विकास कोई बक्सर का ही बेटा कर सकता है, ना कि दत्तक पुत्र। कार्यक्रम में सीमा प्रजापति, ऋतूराज, जीवन कुमार, कमल सिंह सत्यप्रकास पाण्डेय, किरण, पुष्पा देवी सहित कई अन्य शामिल हुए।