मनोज तिवारी ने रोहिणी आचार्य पर किया पलटवार

बेटी रोहिणी ने सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान दिया है।जिसके बाद BJP के बड़े नेता और भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी ने इस पर पलटवार किया है।

मनोज तिवारी ने रोहिणी आचार्य पर किया  पलटवार
Manoj Tiwari

केटी न्यूज़/पटना

लोकसभा चुनाव 2024 का महाकुंभ चल रहा है।इस चुनाव में 40 लोकसभा सीटों वाले बिहार पर सबकी नज़र है।सभी राजनीतिक दल अपना दम खम भर रहे हैं।चुनावी सरगर्मी के साथ बोल भी तीखें हो रहे हैं।विपक्षी भी अपने बयानों से  हमलावर हो रहे हैं।अब लालू यादव की बेटी रोहिणी ने सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान दिया है।जिसके बाद BJP के बड़े नेता और भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी ने इस पर पलटवार किया है।

उन्होंने कहा रोहिणी आचार्य का बयान देखिए,कांग्रेस का घोषणा पत्र देखिए, उनके नेताओं का बयान देखिए या उनके सहयोगी नेताओं ने जिस तरह से सनातन को लेकर बातें की है, ये सभी चीज़ एक जैसी है।इन घमंडिया गठबंधन के लोगों का मानसिक संतुलन खो चूका है इससे यही मालूम चलता है।जब कोई रसातल में जाने लगता है तो फिर ऐसी ही भाषा निकलती है।

रोहिणी आचार्य के बाद मनोज तिवारी ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जिनके सुपडे बार बार साफ होते रहते है।वह इसके महारथी बन चुके हैं।वो दूसरे को देखने के बदले ऐसे में पहला अपना देखें की वो कहां बचे हैं। मैं मानता हूं कि जैसे यादव को पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखा चाहिए। अब बिहार की जनता पार्टी की सोच को अच्छी तरह समझ चुकी है,तो वापस आने का कोई मौका उन्हें नहीं मिलने वाला है।नरेंद्र मोदी तीसरी बार सत्ता संभालेंगे और 400 प्लस तो छोड़िए, अब हम 418 तक भी जा सकते हैं।

मौके पर उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कन्हैया कुमार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।उन्होनें कहा कि बेगूसराय की जनता ने 4 लाख वोट से कन्हैया कुमार को चुनाव में हराया था।दिल्ली की जनता 5 लाख वोट से उसे हराने का काम करेगी।देश के अंदर किसी को भी टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले लोग मंजूर नहीं है।पहले चरण के चुनाव में जनता ने जमकर NDA का समर्थन किया है।