Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब
Keshav Times

खेसारी लाल यादव देंगे 'पवन सिंह' का साथ

पवन सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं।अब खेसारी लाल यादव भी पवन सिंह के समर्थन में उतर गए हैं।

खेसारी लाल यादव देंगे 'पवन सिंह' का साथ
Pawan Singh

केटी न्यूज़/काराकाट

जून को लोकसभा चुनाव के आखिरी यानी सातवें चरण के लिए वोटिंग होगी।लोकसभा चुनाव 2024 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है।सातवें चरण में बिहार की भी कुल 8 सीटों पर वोटिंग होगी।सभी सीटों में से काराकाट लोकसभा सीट सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है।इस सीट पर भोजपुरी फिल्मों के एक्टर-सिंगर  पवन सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं।अब  खेसारी लाल यादव भी पवन सिंह के समर्थन में उतर गए हैं।

खेसारी लाल यादव देंगे 'पवन सिंह' का साथ

खेसारी लाल यादव ने भी पवन सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने की हरी झंडी दी है। इतना ही नहीं पवन सिंह की नामांकन के बाद हुई चुनावी सभा में खेसारी लाल यादव के पिता मंगरू लाल यादव ने कहा कि खुशी से आपलोग पवन बेटा को जिताइए। उन्होंने कहा कि आपलोगों की मेहरबानी रही तो खेसारी लाल यादव भी पवन सिंह के लिए वोट मांगने आएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा कि जैसे उनके लिए बेटा खेसारी लाल यादव हैं, उसी तरह पवन सिंह भी उनके बेटे हैं। खेसारी लाल यादव ने कहा कि पवन सिंह के लिए हमेंशा खड़े रहूंगा।उन्हें पूरे दमखम के साथ समर्थन करूंगा और हर तरह की मदद करूंगा।इससे एक बात साफ है कि खेसारी लाल यादव अब पवन सिंह के लिए काराकाट सीट पर वोट मांगते नजर आ सकते हैं।

खेसारी लाल यादव देंगे 'पवन सिंह' का साथ

काराकाट लोकसभा सीट पर एनडीए गठबंधन की ओर से उपेंद्र कुशवाहा मैदान में हैं। वहीं, इंडी अलायंस की ओर से राजाराम कुशवाहा मैदान में उतरे हैं।पवन सिंह के मैदान में उतरने के बाद से इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। काराकाट सीट पर यादव वोटर्स भी अच्छी खासी संख्या में हैं। ऐसे में खेसारी लाल यादव का साथ आना पवन सिंह के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। पवन सिंह को पहले बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लोकसभा का टिकट दिया था।भाजपा ने हाल ही में पवन सिंह को पार्टी से भी निष्काषित कर दिया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।