जनसुनवाई में उमड़ी जनता, विधायक आनंद मिश्र ने सुनीं समस्याएं

बक्सर के जासो रोड स्थित कमल सेवा केंद्र सह विधायक कार्यालय में रविवार को सदर विधायक आनंद मिश्र की अध्यक्षता में व्यापक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव विधायक के समक्ष रखे।

जनसुनवाई में उमड़ी जनता, विधायक आनंद मिश्र ने सुनीं समस्याएं

__ कमल सेवा केंद्र में भूमि विवाद, अतिक्रमण, शिक्षा और प्रशासनिक मामलों पर हुई सुनवाई, त्वरित कार्रवाई का दिया भरोसा

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर के जासो रोड स्थित कमल सेवा केंद्र सह विधायक कार्यालय में रविवार को सदर विधायक आनंद मिश्र की अध्यक्षता में व्यापक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव विधायक के समक्ष रखे।कार्यक्रम के दौरान अतिक्रमण, भूमि विवाद, पुलिस एवं प्रशासनिक मामलों, शिक्षा, सामाजिक तथा व्यक्तिगत समस्याओं से जुड़े कई मुद्दे सामने आए। विधायक आनंद मिश्र ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा कई मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की पहल की। विधायक कार्यालय के हेल्पडेस्क द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों का पंजीकरण कर उनके नियमित अनुश्रवण की व्यवस्था भी की गई।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सी.डी. शर्मा तथा भाजपा बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कमल सेवा केंद्र पहुंचकर जनसुनवाई व्यवस्था और हेल्पडेस्क प्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने विधायक कार्यालय की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि का कार्यालय केवल प्रशासनिक केंद्र नहीं, बल्कि जनता की अपेक्षाओं और जनविश्वास का सशक्त मंच होना चाहिए। उन्होंने इसे जनता और प्रशासन के बीच प्रभावी सेतु बताया।कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री लक्ष्मण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष धनंजय राय, निर्भय राय, पुनीत सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय, रूपेश दुबे, सतेंद्र पांडेय, मिठाई सिंह, विनय उपाध्याय, आशानंद सिंह एवं अक्षय ओझा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विधायक आनंद मिश्र ने कहा कि भगवान राम की कर्मभूमि और महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि बक्सर की गौरवशाली परंपरा जनसेवा और लोककल्याण की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि जनसहयोग, जनसंवाद और जनसेवा के माध्यम से विकसित एवं समृद्ध बक्सर के निर्माण का संकल्प निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा तथा प्रत्येक नागरिक की समस्या के समाधान के लिए उनका कार्यालय सदैव तत्पर रहेगा।