मेथोडिस्ट अस्पताल में चला पौधरोपण अभियान

मेथोडिस्ट अस्पताल में चला पौधरोपण अभियान

- अस्पताल परिसार में दो सौ पौधे लगाए गए, स्टाफों ने दस पौधा लगाने का लिया संकल्प

केटी न्यूज/डुमरांव 

मेथोडिस्ट अस्पताल में चला पौधा लगाओ अभियान, जिसमें अस्पताल अधीक्षक डा. आर के सिंह ने इसकी शुरूआत शीशम का पौधा लगाकर किया। फिर अस्पताल के डाक्टर और स्टाफों के साथ मरीज और उनके अभिभावक भी इस अभियान में शामिल हो पौधा लगाया।

फिर सभी ने शपथ लिया की दस-दस पौधा लगाएंगे। इस दौरान अधीक्षक ने कहा की आपके द्वारा लगाया गया एक पौधा सैकड़ों लोगों को जीवनदान दे सकता है। पेड़ कांटे जाने से दुनिया की स्थिति क्या है, सभी इसे जानते हैं। हमारा देश भी इसकी चपेट में है। पौधरोपण अभियान में शामिल चिकित्सकों ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा की आप जिस तरह से दस-दस पौधा लगाने का शपथ लिया है,

उसी तरह से अपने मोहल्ले और गांव में लोगों को पौधा लगाने के लिए उत्प्रेरित करें। आपका यह प्रयास कितने लोगों के लिए जीवनदान देगा। डाक्टर दीपक नहार, डा. निभा, डा. स्थर विश्वास, डा. ब्रिजभूषण, डा. दीलीप सिंह, डा. सत्यम सिंह, प्रबंधक विजय कुमार सिंह सभी ने

मरीजों और उनके अभिभावकों में पौधा लगाने के प्रति जोश को देखते हुए कहा की यही जोश आपका बरकरार रहा तो आगे इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे। सभी ने डाक्टरों को यह विश्वास दिलाया की आपकी यह सुझाव हमलोग जहा रहेंगे अमल करेंगे।