शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
डुमरांव पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के रजडीहा गांव में छापेमारी कर 8पीएम 180 एमएल के 48 फु्रटी पैक शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।
केटी न्यूज/डुमरांव
डुमरांव पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के रजडीहा गांव में छापेमारी कर 8पीएम 180 एमएल के 48 फु्रटी पैक शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान धुरान भर के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि धुरान अपने घर से शराब की तस्करी कर रहा है। इस सूचना पर एक टीम गठित कर तत्काल छापेमारी की गई। इस दौरान उसके घर से 8पीएम 180 एमएल का एक पेटी शराब बरामद हुआ, जिसके बाद धुरान को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

