Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष
Keshav Times

मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा हड़ताल - लीलावती देवी

मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा हड़ताल - लीलावती देवी

- हड़ताल के 36 वें दिन सेविका सहायिकाओं ने जिला मुख्यालय पर दिया धरना

केटी न्यूज/बक्सर

पांच सूत्री मांगो को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में चल रहे हड़ताल के 36 वें दिन जिले के सभी ग्यारह प्रखंडो की आंगनबाड़ी सेविका सहायिका शुक्रवार को अपनी मांगो को लेकर जिला मुख्यालय स्थित होमगॉर्ड कार्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में विशाल धरना प्रदर्शन किया। धरना को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि 10 हजार सुनिश्चित किया जाय। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अलोक में बिहार में भी ग्रेच्युटी भुगतान करना किया जाय। केंद्र सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए क्रमशः ग्रेड सी और ग्रेड डी में समायोजित किया जाय। जबतक सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्राप्त नहीं हो जाता है तबतक सेविकाओं को 25 हजार और सहायिकाओं को 18 हजार रूपए प्रतिमाह मानदेय राशि दी जाय। योग्य सहायिका से सेविका में बहाली हेतु अतिरिक्त 10 अंक बोनस देने का प्रावधान को लागु किया जाय। एवं सेविका से पर्यवेक्षिका तथा सेविका-सहायिका के रिक्त पदों पर अविलंब बहाली सुनिश्चित की जाय। 16 मई 2017 एवं 20 जुलाई 2022 के समझौते के लंबित मांगो को लागू किया जाय। वही उन्होंने कहा की हमारी मांगे पूरी होने तक आंगनबाड़ी का कार्य पूरी तरह ठप रहेगा। जिला महासचिव लीलावती देवी ने कहा कि सरकार बार बार हमलोगों के साथ धोखा करती है जब भी हमलोग आंदोलन करते है तो कहा जाता है की आपलोगों की मांगो पर विचार किया जायेगा। लेकिन कोई भी मांग पूरा नहीं होता है। बिहार सरकार द्वारा चुनाव कार्य के आलावा कई अन्य कार्याें को हमलोगों के मध्यमा से करवाया जाता है। धरना में पूनम चौबे, आशा देवी, रीता देवी, सिमा देवी, सुनैना देवी, विमला देवी, गुड़िया देवी, रंजू देवी, रेनू देवी समेत हजारो की संख्या में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका मौजूद रही।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।