Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

मतदान के बाद चौक-चौराहों पर सियासी गणित का दौर, हार-जीत के अनुमान में उलझे कार्यकर्ता

विधानसभा चुनाव के शांतिपूर्ण मतदान के बाद अब चौक-चौराहों से लेकर पार्टी कार्यालयों तक सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म है। बीते गुरुवार को मतदान सम्पन्न होने के साथ ही प्रत्याशी और उनके कार्यकर्ता अब हार-जीत के समीकरणों में उलझे नजर आ रहे हैं। हर कोई अपने-अपने बूथ की गणना और मतों के आकलन में जुट गया है।

मतदान के बाद चौक-चौराहों पर सियासी गणित का दौर, हार-जीत के अनुमान में उलझे कार्यकर्ता

मतदान के बाद चौक-चौराहों पर सियासी गणित का दौर, हार-जीत के अनुमान में उलझे कार्यकर्ता

केटी न्यूज/डुमरांव

शुक्रवार की सुबह से ही पार्टी कार्यालयों में बैठकों का दौर चलता रहा। उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ मिलकर बूथवार वोटों का हिसाब-किताब करते दिखे। जिन कार्यकर्ताओं को विशेष बूथों की जिम्मेदारी दी गई थी, वे अपने प्रत्याशी को खुश करने के लिए दावा कर रहे थे कि हमारे बूथ पर तो हम बहुत आगे हैं। पूरे दिन यह दावा और प्रतिदावा का सिलसिला चलता रहा।

मतदान के बाद चौक-चौराहों पर सियासी गणित का दौर, हार-जीत के अनुमान में उलझे कार्यकर्ता

चाय-पान की दुकानों और चौक-चौराहों पर भी राजनीति का पारा चढ़ा रहा। जहां एक ओर मतदाता मतदान के बाद आराम की मुद्रा में दिखे, वहीं राजनीतिक कार्यकर्ता संभावित नतीजों पर बहस करते रहे। डुमरांव के प्रमुख बाजारों में जगह-जगह चुनावी चर्चा के ठिकाने बन गए थे। चाय और पान विक्रेताओं की बिक्री में भी अप्रत्याशित उछाल देखा गया। जितनी भीड़ बढ़ती, दुकानदारों के चेहरे पर उतनी ही मुस्कान फैलती।

मतदान के बाद चौक-चौराहों पर सियासी गणित का दौर, हार-जीत के अनुमान में उलझे कार्यकर्ता

उधर, पार्टी कार्यालयों में कार्यकर्ता बूथवार आंकड़े जुटाकर औसत निकालने में लगे रहे। कई जगहों पर स्थानीय और बाहरी प्रत्याशियों की तुलना पर गरमागरम बहसें होती रहीं। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थक भी पीछे नहीं रहे। उनका कहना था कि 14 नवंबर को जब ईवीएम खुलेगा, तब असली तस्वीर सामने आएगी।

मतदान के बाद चौक-चौराहों पर सियासी गणित का दौर, हार-जीत के अनुमान में उलझे कार्यकर्ता

फिलहाल, जिले का सियासी माहौल पूरी तरह उत्सुकता और अनुमान से भरा हुआ है। हर गली-मोहल्ले में एक ही सवाल गूंज रहा है, कौन मारेगा बाजी और किसके हाथ लगेगी हार की शिकस्त, 14 नवंबर को स्ट्रांग रूम खुलने तक यह रोमांच और चर्चा यूं ही जारी रहने की संभावना है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।