सेना बहाली के दौड़ की तैयारी कर रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा दो की दर्दनाक मौत

मंगलवार की सुबह जिले के लिए दर्दनाक खबर आयी। जहां सेना बहाली की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। जिसमें दो की मौत हो गई।

सेना बहाली के दौड़ की तैयारी कर रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा दो की दर्दनाक मौत

केटी न्यूज/रोहतास

मंगलवार की सुबह जिले के लिए दर्दनाक खबर आयी। जहां सेना बहाली की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। जिसमें दो की मौत हो गई। जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र के सोनी मोड़ के पास हुआ है।  मृतकों की पहचान संझौली थाना क्षेत्र के सोनी गांव निवासी  दीपक कुमार पिता अनिल कुमार सिंह वहीं दुसरे मृतक की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी सत्येंद्र कुमार पिता जयराम सिंह के रूप में की गई है। वह अपने ननीहाल सोनी गांव में  में नाना मुनी सिंह के यहां रहकर तैयारी करता था। जबकि घायल  प्रिंस कुमार पिता रविंद्र सिंह बताया जाता है। इसका इलाज विक्रमगंज के निजी ​अस्पताल में चल रहा है। हालत गंभीर है। दो युवक सोनी गांव के ही रहने वाले है। घटना के बाद में जहां सन्नाटा पसर गया है। वहीं घर में कोहराम मचा हुआ है।