Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश
Keshav Times

बरात से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पल्टी वृद्ध की मौत, चार की हालत गंभीर

बरात से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पल्टी वृद्ध की मौत, चार की हालत गंभीर

केटी न्यूज/रोहतास

शुक्रवार शाम बरातियों को लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। दुघर्टना में ट्रैक्टर सवार एक बराती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप घायल हो गए। दुघर्टना डेहरी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अकोढ़ीगोला-गंगोली नहर के सर्विस रोड हुई। सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, डेहरी ले जाया गया है। प्रत्याक्षदर्शी लोगों ने बताया कि देवरिया से अुनअुन कुमार की बारात डेहरी के झारखण्डी मंदिर जा रही थी।

बरात से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पल्टी वृद्ध की मौत, चार की हालत गंभीर

जैसे ही अकोढ़ीगोला-गंगोली नहर पहुंचा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे मौके पर ही रामचेला राम 60 साल की मौत हो गई। जबकि पहड़िया और हरेंद्र कुमार, मुन्ना राम, रविंद्र कुमार,घायल हो गए। घटना के बाद चालक फरार हो गया। ट्रैक्टर पर 20 से ज्यादा लोग सवार थे। सूचना पर पहुंची डेहरी सीओ अनामिका कुमारी ने पीड़ित परिवार को मुआवजा का आश्वासन दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।