Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

जुआ खेलने से किया मना तो युवक को मार दी गोली

जुआ खेलने से किया मना तो युवक को मार दी गोली

केटी न्यूज/ रोहतास

सोमवार की रात रोहतास जिले के भानस ओपी अंतर्गत बसडीहा टोला में जुआ खेलने के दौरान गोली चल गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया। वहीं मारपीट में छह लोग घायल हो गए। सूत्रों कि मानें तो युवक ने जुआ खेलने से मना किया जिसके बाद बवाल हो गया। असमाजिक तत्वों ने मना करने वाले व्यक्ति के घर पर हमला कर दिया। कट्टा से किए गए फायर में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार संजय चौधरी के घर के पास कुछ लोग दीपावली की रात जुआ खेल रहे थे। संजय  ने उन्हें जुआ खेलने से मना कर दिया। जिसके बाद संजय चौधरी के घर पर पहुंच लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी गई। कट्टा से गोली भी चलाई गई, जिसमें संजय घायल हो गया। सभी को इलाज के लिए दिनारा पीएचसी लाया गया,। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। भानस ओपी अध्यक्ष उपेंद्र ने बताया कि जुआ खेलने के विवाद में बसडीआ टोला में हिसा हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सदर अस्पताल भेजा है। बताया कि पीड़ितों द्वारा आवेदन देने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।