रक्षाबंधन के पहले चित्कार: स्कार्पियों ड्राईवर को आई छपकी कंटेनर में मारी टक्कर सात की दर्दनाक मौत

रक्षाबंधन के पहले चित्कार: स्कार्पियों ड्राईवर को आई छपकी कंटेनर में मारी टक्कर सात की दर्दनाक मौत

- नालंदा से लौट रहे थे अपपने गांव कैमूर जिले सासाराम में हुई दुघर्टना

केटी न्यूज/सासाराम

बुधवार की अहले सुबह दर्दनाक दुघर्टना हुई जिसमें सात लोगों को मौके पर ही जान से हाथ गवानी पड़ी। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें निजी अस्पातल में भर्ती कराया गया है। वहीं मरने वालों में  3 लड़के, 2 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल है। यह भीषण दुर्घटना एचएच 02 पर शिवसागर थाना क्षेत्र के पखनारी पेट्रोल पंप के पास हुई। मृतकों में सुद्धेश्वर शर्मा की पत्नी राजमुनि देवी, उसकी 5 साल की बेटी, प्रेमलता(35), बेटा रविनंदन कुमार(30) की मौत हो गई है। आदित्य कुमार(12) पिता अरविंद शर्मा की भी मौत हुई है।

हादसे में 16 साल के किशोर और 5 साल के बच्चे की भी मौत हुई है।  घायलों में रवि नंदन प्रियदर्शी 30 वर्ष, रितु शर्मा 14 वर्ष, सुदेश्वर शर्मा 60 वर्ष, दिव्या कुमारी 25 वर्ष तथा उपेंद्र शर्मा 30 वर्ष शामिल है। वहीं सुद्धेश्वर शर्मा भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जहां कंटेनर और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुदेश्वर शर्मा बोधगया से अपने पैतृक गांव कैमूर जिले कुरियारी थाने के सबार गांव आ रहे थे।  स्कॉर्पियो के ड्राइवर को झपकी लग गई। इसकी वजह से आगे जा रहे कंटेनर में स्कॉर्पियो पीछे से भिड़ गई। घटना में स्कॉर्पियो के पचखड़े उड़ गए हैं। घटना की जानकारी मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।