कतिकनार सहयोग शिविर में 49 लोगों ने दिया आवेदन

प्रखंड की कतिकनार पंचायत स्थित पंचायत भवन परिसर में बुधवार को बिहार सरकार के निर्देश पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की। शिविर में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से कुल 49 आवेदन प्राप्त हुए।

कतिकनार सहयोग शिविर में 49 लोगों ने दिया आवेदन

__रैन बसेरा के लिए सबसे अधिक आवेदन, राशन कार्ड, जॉब कार्ड व पीएम आवास से जुड़ी समस्याएं भी उठीं

केटी न्यूज/केसठ। 

प्रखंड की कतिकनार पंचायत स्थित पंचायत भवन परिसर में बुधवार को बिहार सरकार के निर्देश पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की। शिविर में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से कुल 49 आवेदन प्राप्त हुए।शिविर में सबसे अधिक आवेदन रैन बसेरा के लिए प्राप्त हुए। इसके अलावा राशन कार्ड, जॉब कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित समस्याओं को लेकर भी लोगों ने आवेदन दिया।

विभिन्न विभागों की ओर से अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे, जहां लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना और उन्हें विभिन्न कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत दिलाना था। इस दौरान प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के कर्मियों ने आवश्यक पहल की।मौके पर खीरू कुमार, धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, अभिषेक कुमार, सुजीत कुमार, त्रिलोकी राम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।