वाहन जांच मेें वसूला गया चार हजार रूपए का जुर्माना

डुमरांव पुलिस ने मंगलवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों चालकों के हेलमेट, डीएल, आरसी समेत अन्य कागजातों की जांच-पड़ताल की गई तथा बिना मानक के दुपहिया वाहन चलाने वाले चालकों से कुल चार हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया।

वाहन जांच मेें वसूला गया चार हजार रूपए का जुर्माना

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव पुलिस ने मंगलवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों चालकों के हेलमेट, डीएल, आरसी समेत अन्य कागजातों की जांच-पड़ताल की गई तथा बिना मानक के दुपहिया वाहन चलाने वाले चालकों से कुल चार हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया। डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। इस दौरान घंटो पुलिस सड़क पर उतर वाहन चालकों को परिवहन नियमों का पाठ पढ़ाते रही। पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि टैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए नियमित तौर पर वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा।