कचइनिया सामूदायिक भवन में रह रही बेघर महिला से असमाजिक तत्वों ने की मारपीट

कोरानसराय थाना क्षेत्र के कचइनियां गांव के कंचनेश्वर शिव मंदिर के समीप बने सामुदायिक भवन में पिछले चार वर्षों से रह रही एक बेघर महिला से असमाजिक तत्वों ने मारपीट की है। मारपीट की यह घटना शुक्रवार देर रात की है।

कचइनिया सामूदायिक भवन में रह रही बेघर महिला से असमाजिक तत्वों ने की मारपीट

केटी न्यूज/डुमरांव

कोरानसराय थाना क्षेत्र के कचइनियां गांव के कंचनेश्वर शिव मंदिर के समीप बने सामुदायिक भवन में पिछले चार वर्षों से रह रही एक बेघर महिला से असमाजिक तत्वों ने मारपीट की है। मारपीट की यह घटना शुक्रवार देर रात की है। पीड़िता की पहचान आशा कुमारी के रूप में हुई है। ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि इस सामुदायिक भवन का निर्माण राजपुर विधायक संतोष निराला ने अपने निधि से कराया था। ग्रामीणों ने बताया कि चार वर्ष पहले इस जगह पर एक यज्ञ का आयोजन हुआ था, इसी दौरान वह महिला यहां आई थी, तबसे यही रह रही थी।

सामुदायिक भवन ही उसका आसरा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात अज्ञात असमाजिक तत्वों ने किसी बात को ले उक्त महिला की जमकर पिटाई कर दी है। असमाजिक तत्वों की मारपीट में उसे गंभीर चोटे आई है। कोरानसराय थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।