अनुपमा उर्फ रुपाली BJP में हुई शामिल

आज उन्होंने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

अनुपमा उर्फ रुपाली BJP में हुई शामिल
Rupali Ganguli

 

ब्रेकिंग

केटी न्यूज़/दिल्ली

रुपाली गांगुली ने आज अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की है।अनुपमा  फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने भाजपा को जॉइन कर लिया है।आज उन्होंने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और अनिल बलूनी ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी की मेंबरशिप दिलाई।वह लोकसभा चुनाव 2024 लड़ेंगी या नहीं, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने भाजपा जॉइन करके चर्चाओं का बाजार जरूर गरम कर दिया है।