बहु इंतज़ार कर रही है और बेटी चुनाव लड़ रही है,जनता लेगी बदला:विजय सिन्हा

डिप्टी सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सारण से लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के लोकसभा चुनाव लड़ने पर सीधे निशाने पर रखा।

बहु इंतज़ार कर रही है और बेटी चुनाव लड़ रही है,जनता लेगी बदला:विजय सिन्हा
Vijay Sinha

केटी न्यूज़/बिहार

इस बार के लोकसभा चुनाव 2024 में छपरा सीट पर चुनावी जंग रोचक होने जा रही है। यहां से अब लालू की बेटी रोहिणी बिहार के सारण जिले में राजीव प्रताप रूडी को टक्कर देगी।

बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला।डिप्टी सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सारण से लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के लोकसभा चुनाव लड़ने पर सीधे निशाने पर रखा।इस दौरान उन्होंन रोहिणी आचार्य को खूब सुनाया।विजय सिन्हा ने कहा कि सारण में लालू जी की बहू इंतजार कर रहीं हैं, उनका क्या दोष था? वह बिहार की बेटी हैं।उस बेटी का इस तरह से अपमान करने वाले लोग को क्या उसे क्षेत्र में वोट लेने का हक है। सारण की हर एक बहू बेटी महिला उसका हिसाब चुकता करेगी। उसे बहू की आवाज हर एक महिला बनेगी और जवाब देगी कि आपकी बेटी पत्नी और बेटा तक सारण की जनता सिमटी हुई नहीं है। हर बिहार की जनता इस बारे में जवाब देगी।

 

इसके अलावा इंडी गठबंधन की रैली को लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि उसे रैली में जितने नेता शामिल हो रहे हैं । वह लोग संविधान बचाने की बात कर रहे हैं जो पहले ही संविधान का उल्लंघन कर चुके हैं। कांग्रेस पर घोटाला के कई आरोप है लेकिन कोई सफाई नहीं देता यह लोग जिनका गाली देते थे आज उन्हीं के साथ है।

 

विजय सिन्हा ने कहा कि ऐश्वर्या राय बहुत सम्मानित परिवार से हैं।सारण की रहने वाली हैं।उनके दादा दरोगा प्रसाद राय बिहार के मुख्यमंत्री रहे। उनके पिता चंद्रिका राय कई बार विधायक और मंत्री रहे हैं। सारण की बेटी है।जनता को याद है कि किस तरह ऐश्वर्या राय के साथ लालू परिवार ने व्यवहार किया था।लोकसभा चुनाव में जनता सारण में आरजेडी को सबक सिखाएगी और कमल खिलेगा।