बिग ब्रेकिंग-बिहार में नहीं थम रहा पुल ध्वस्त होने का सिलसिला,अब भरभरा के गिरा यह पुल

अररिया के बकरा नदी पर बने रहे पुल के दो से तीन पिलर नदी में धंस गए और पुल गिर गया।

बिग ब्रेकिंग-बिहार में नहीं थम रहा पुल ध्वस्त होने का सिलसिला,अब भरभरा के गिरा यह पुल
Bridge

बिग ब्रेकिंग

केटी न्यूज़/अररिया

अररिया के बकरा नदी पर बने रहे पुल के दो से तीन पिलर नदी में धंस गए और पुल गिर गया। पुल निर्माण करने वाली एजेंसी के लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन की टीम भी आई। इस पुल के निर्माण पर 12 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। अभी इसका उद्धाटन भी नहीं हुआ था कि यह नदी में समा गया।

जिसके बाद स्थानीय विधायक विजय कुमार मंडल पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण में कहीं न कहीं भ्रष्टाचार किया गया है। इस पुल को नदी के पड़रिया घाट पर बनाया जा रहा था। मंगलवार को पुल के 2 से 3 पिलर अचानक धंस गए। जिसके कारण पुल गिर गया। पुल का निर्माण करने वाली एजेंसी शक के घेरे में है। उसके लोग मौके पर पहुंचे, प्रशासनिक अधिकारी भी जांच के लिए पहुंच गए हैं।पुल का निर्माण सिकटी और कुर्साकांटा प्रखंड को जोड़ने के लिए किया जा रहा था। विजय कुमार मंडल के प्रयासों से ही पुल बन रहा था। जिसके बाद उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पुल का एप्रोज रोड का काम भी पूरा नहीं हुआ था। इससे पहले भी बिहार में पुल गिरने के मामले सामने आ चुके हैं।

यह पुल पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। यह पुल दो प्रखंडों को सीधे जोड़ने का माध्यम बनता, लेकिन उद्घाटन के पहले ही नदी में समा गया।ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा यह पुल बनाया गया था। जमीन पर ही पिलर गाड़कर तैयार किया गया था।एप्रोच रोड भी अभी नहीं बना था।पुल धसने का यह पहला मामला नही है।2023 में बिहार के भागलपुर में एक पुल गिर गया था। खगड़िया के अगुवानी घाट बने पुल का पिलर नंबर 10, 11, और 12 अचानक गिरकर नदी में बह गया था।1710 करोड रपए की लगात से फोरलेन पुल बन रह था।