Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

जंग का मैदान बना शादी का मंडप, दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच जमकर चले लात-घूंसे

मनियारी थाना क्षेत्र के महंथ मनियारी गांव से एक ख़बर सामने आ रही है।जहां बराती और सराती पक्ष के बीच छोटी सी बात के लिए जमकर लात घूंसे चले।

जंग का मैदान बना शादी का मंडप, दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच जमकर चले लात-घूंसे
Crime

केटी न्यूज़/पटना

मनियारी थाना क्षेत्र के महंथ मनियारी गांव से एक ख़बर सामने आ रही है।जहां बराती और सराती पक्ष के बीच छोटी सी बात के लिए जमकर लात घूंसे चले।दरअसल मनियारी थाना क्षेत्र के महंथ मनियारी गांव निवाली स्नेहा कुमारी की शादी फतेहाबाद गांव में तय हुई थी। 9 जुलाई को तय समय पर लड़के वाले बारात लेकर लड़की के दरवाजे पर पहुंच गए। बारात के दरवाजा लगने से पहले बारातियों ने जमकर शराब पी। बाराती नाचते झूमते करीब एक बजे लड़की वालों के दरवाजे पर पहुंचे।

जंग का मैदान बना शादी का मंडप, दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच जमकर चले लात-घूंसे

द्वार पूजा के बाद जयमाला के लिए चलने को कहने पर दूल्हा का छोटा भाई गरम हो गया और गाली गलौज करने लगा। इस दौरान लड़की के घरवालों पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद बात बढ़ गई और लड़की के घरवालों ने बारातियों पर हमला बोल दिया। दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें कई लोग घायल हो गए।मुजफ्फरपुर में एक शादी का मंडप देखते ही देखते जंग का मैदान बन गया। बात इतनी बढ़ गई की बारात बिना शादी के ही वापस लौट गई। घटना पारू थाना क्षेत्र के मोहजम्मा गांव की है।

जंग का मैदान बना शादी का मंडप, दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच जमकर चले लात-घूंसे

इस बात को बढ़ता देख बाराती दूल्हे को बिना शादी के ही अपने साथ लेकर वहां से फरार हो गए। जाते जाते बारातियों ने लड़की वालों को देख लेने की धमकी दी। लड़की वालों ने वर पक्ष के 10 लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। उनपर मारपीट करने के साथ साथ महिलाओं के गहने छीनने का आरोप लगाया गया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।