बिहार निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, सब-इंस्पेक्टर के कई ठिकानों पर एक साथ मारा छापा

बांका के शंभूगंज थाने के थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार से जुड़ी हई एक ख़बर सामने आ रही है।

बिहार निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, सब-इंस्पेक्टर के कई ठिकानों पर एक साथ मारा छापा
Raid

केटी न्यूज/पटना 

बांका के शंभूगंज थाने के थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार से जुड़ी हई एक ख़बर सामने आ रही है।आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस की टीम एक साथ तीन जिलों में छापेमारी कर रही है। भागलपुर, बांका और बेगूसराय में छापेमारी की जा रही है। 

थानेदार ब्रजेश कुमार 2009 बैच के पुलिस पदाधिकारी हैं। चकिया थाना इलाके के अमरपुर के वो रहने वाले हैं। बेगूसराय स्थित उनके आवास में आज निगरानी की टीम ने दस्तक दी।थानेदार ब्रजेश का निजी आवास बेगूसराय के बाघी में है। जहां अचानक निगरानी की टीम ने रेड मारी। थानेदार के घर में  फिलहाल छापेमारी चल रही है।5 घंटे से छापेमारी चल रही है लेकिन अभी पता नहीं चल पाया है कि घर से क्या कुछ बरामद किया गया है।

थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के बेगूसराय आवास के अलावे बांका में सरकारी आवास और भागलपुर में भी एक साथ छापेमारी की जा रही है। सोने के आभूषण और ढाई लाख नकद बरामद होने की बात सामने आई है। आय से अधिक संपत्ति 69 लाख रुपया पाया गया।घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। किसी को अंदर आने और बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है। उनके मोबाइल को भी बंद कराया गया है। विजिलेंस के अधिकारी घर में रखे कागजातों को खंगालने में जुटे हैं।