जिलाधिकारी का राजस्व अभिलेखागार का आकस्मिक निरीक्षण, नकल की समयबद्धता पर दिया जोर

बलिया। जिलाधिकारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व अभिलेखागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आर. आर. के. से पूछा कि आज नकल के लिए कितने आवेदन आए हैं

जिलाधिकारी का राजस्व अभिलेखागार का आकस्मिक निरीक्षण, नकल की समयबद्धता पर दिया जोर

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया। जिलाधिकारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व अभिलेखागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आर. आर. के. से पूछा कि आज नकल के लिए कितने आवेदन आए हैं और कितनी नकल अभी भी लम्बित है। उन्होंने कहा कि नकल समयबद्ध तरीके से दी जानी चाहिए और रजिस्टर पर सही ढंग से अंकित किया जाना चाहिए।

उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव को व्यवस्थित करने के लिए निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने अभिलेखागार में काम कर रहे सभी कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि किसी बाहरी व्यक्ति के कार्य करने की शिकायत मिली, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह और नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी भी उपस्थित थे।