Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

बलिया में गंगा-सरयू की बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित, राहत के इंतजाम नदारद

बलिया। बलिया। गंगा और सरयू नदी में आई बाढ़ से नगर पालिका के तीन वार्ड (10, 11 और 14) के लगभग 10 मोहल्लों में 12 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हो रहे हैं। बाढ़ के कारण घरों में पानी भर गया है, जिससे लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं।

बलिया में गंगा-सरयू की बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित, राहत के इंतजाम नदारद

केटी न्यूज़/ बलिया 

बलिया। बलिया। गंगा और सरयू नदी में आई बाढ़ से नगर पालिका के तीन वार्ड (10, 11 और 14) के लगभग 10 मोहल्लों में 12 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हो रहे हैं। बाढ़ के कारण घरों में पानी भर गया है, जिससे लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। वहीं, सब्जी की खेती करने वाले किसान नाव से पानी में डूबे खेतों से सब्जियां तोड़ते हुए देखे गए।

गंगा नदी की बाढ़ से कंसपुर दियारा, कृष्णा नगर, निहोरा नगर, बालेश्वर नगर, गायत्री कॉलोनी, बेदुआ, महावीर घाट, यारपुर, घनश्याम नगर और बनकटा के लोग बुरी तरह से प्रभावित हैं। लेकिन, अब तक जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से कोई राहत व्यवस्था नहीं की गई है।

घरों में पानी भरने से लोगों ने बंधे को बनाया शरणस्थली

बलिया। पानी घरों में घुसने के कारण वार्ड नंबर 11 के निहोरा नगर के कई लोग ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के बंधे पर शरण लिए हुए हैं। इनमें मराछी देवी, चंदा देवी, रमावती, गनेश प्रसाद, शंभू, शंकर, धर्मेंद्र, जयराम, मुन्ना, और विनय शामिल हैं। इनका कहना है कि प्रशासन की ओर से कोई राहत इंतजाम नहीं किए गए हैं।

शवदाह में भी आ रही है परेशानी

बलिया। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। महावीर घाट जाने वाली सड़क भी डूब चुकी है, जिससे शवदाह करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पीडब्ल्यूडी में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजन समारोह

बलिया। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में विश्वकर्मा पूजन समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंत्रोच्चार के साथ देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई और प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, पन्ना लाल, अनिल कुमार सिंह, राघव प्रसाद, कृष्ण कुमार शर्मा, राजेंद्र, प्रवीण, सुनील, उमेश और जोगी समेत कई लोग उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।