Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा
Keshav Times

माधव ब्रह्म बाबा के जन्मोत्सव पर भव्य दीपोत्सव, सवा लाख दीपों से जगमगा उठा पवित्र स्थल

बलिया। आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव के वीरान क्षेत्र में स्थित ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 माधव ब्रह्म बाबा के जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के तहत रविवार को दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ।

माधव ब्रह्म बाबा के जन्मोत्सव पर भव्य दीपोत्सव, सवा लाख दीपों से जगमगा उठा पवित्र स्थल

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया। आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव के वीरान क्षेत्र में स्थित ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 माधव ब्रह्म बाबा के जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के तहत रविवार को दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर आस्था से भरा माहौल था, जहां हजारों भक्त इकट्ठा हुए और सवा लाख से अधिक दीप जलाए गए, जिससे वह स्थान दीपावली जैसा जगमगा उठा। बाबा के भक्त गुरु भरत उपाध्याय भी परिवार सहित मौजूद रहे।

हर साल 20 अक्टूबर को माधव ब्रह्म बाबा के पवित्र स्थान पर दीपोत्सव मनाया जाता है। एक दिन पहले ही साफ-सफाई और सजावट का काम पूरा कर लिया गया था। रविवार को सुबह से ही भक्त तैयारियों में जुट गए थे, और दोपहर से भक्तों का आना शुरू हो गया था। गुरूजी भरत उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव की शुरुआत की। इसके बाद लाखों दीप जल उठे और भक्तों ने बाबा के जयकारे लगाए। दीपोत्सव के बाद आरती का आयोजन हुआ और सोमवार को भव्य हवन और भंडारे के साथ कार्यक्रम समाप्त होगा।

जन्मोत्सव के दौरान मेले का भी आयोजन हुआ जिसमें छोला, समोसा, चाउमिन, जलेबी, आइसक्रीम जैसी कई दुकानें लगीं। महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन और खिलौनों की दुकानें भी थीं, जिसका भक्तों ने आनंद लिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।