Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी
Keshav Times

घूमसारी में चल रहे हैं तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन

नवानगर प्रखंड के घूनसारी गांव स्थित मां काली मंदिर के पास बुधवार से हि तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया था। नेतृत्व स्वर्गीय श्याम बिहारी पाल की पत्नी गुलाबो देवी ने किया। प्रतिदिन दोपहर बाद 2 बजे से शाम 6 बजे तक सुश्री किशोरी प्रज्ञा पाण्डेय श्री धाम अयोध्या के द्वारा श्रद्धालु श्रोताओं के बीच संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया गया।

घूमसारी में चल रहे हैं तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन

केटी न्यूज/केसठ 

नवानगर प्रखंड के घूनसारी गांव स्थित मां काली मंदिर के पास बुधवार से हि तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया था। नेतृत्व स्वर्गीय श्याम बिहारी पाल की पत्नी गुलाबो देवी ने किया। प्रतिदिन दोपहर बाद 2 बजे से शाम 6 बजे तक सुश्री किशोरी प्रज्ञा पाण्डेय श्री धाम अयोध्या के द्वारा श्रद्धालु श्रोताओं के बीच संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया गया। कथा में भजन पर संग्रह रविंद्र तिवारी, बैंजो पर छठू लाल, नाल पर उमाशंकर तथा अखिलेश पांडे द्वारा किया गया। तीसरे दिन की कथा में भगवान के बाल लीला और भगवान मथुरा में आए, कैसे कंस का उद्धार किये।

घूमसारी में चल रहे हैं तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन

फिर इसके बाद आगे चलकर भगवान कृष्ण और रुक्मणी मैया के विवाह उत्सव को मनाया गया। उसके बाद सुदामा चरित्र की कथा और फिर कथा के विराम में भगवान अपने धाम को गमन कर रहे जिसके साथ कथा का विश्राम हुआ। इस दौरान सुदामा चरित्र की कथा को सुनकर पूरा पंडाल झूम उठा और भाव विभोर हो गए। पूरे भक्तों के हृदय में भक्ति और प्रेम जाग उठा। कथा का समापन विधिवत पूजन हवन प्रसाद वितरण के साथ द्वादशी तिथि शुक्रवार को हुआ। कथा सुनने के लिए श्रद्धालु श्रोताओं की भीड़ रही। कथा कार्यक्रम को सफल बनाने में लाल बिहारी पाल, अक्षय पाल, संतोष पाल, उर्मिला देवी, गुप्तेश्वर पाल, प्रभाकर मिश्र, सुधाकर मिश्र, लक्ष्मण, पूजा, राकेश सहित समस्त ग्रामीणो का सहयोग बढ़ चढ़कर रहा।

घूमसारी में चल रहे हैं तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।