केटी न्यूज़/ बलिया
बलिया। जनपद के ऐतिहासिक ददरी मेला में आए दुकानदारों ने बुधवार दोपहर को जिला प्रशासन पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए अपनी दुकानों को बंद करना शुरू कर दिया और मेला छोड़ने का मन बना लिया। दुकानों के बंद होने से मेला में सन्नाटा छा गया और चहल-पहल खत्म हो गई। इस दौरान नपा प्रशासन और अन्य कर्मचारियों ने दुकानदारों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। दुकानदारों ने कहा कि पहले लट्ठे के हिसाब से जमीन का किराया लिया जाता था, लेकिन अब चौहदी पर भी वसूली की जा रही है।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।