Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

चकबंदी कार्यों में धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश

बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बुधवार दोपहर कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी विभाग की प्रगति की समीक्षा की।

चकबंदी कार्यों में धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश

केटी न्यूज़/ बलिया 

बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बुधवार दोपहर कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी विभाग की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पिछले निर्देशों के पालन की जांच करते हुए पाया कि गांवों में चकबंदी का काम उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रहा है, जिससे उन्होंने नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने चकबंदी अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानक के अनुसार काम करें और वादों को समय पर निपटाएं।

समीक्षा में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे गांव में जाकर लोगों की समस्याएं सुनें और उनका समाधान करें। उन्होंने कहा कि चकबंदी का काम समय से पूरा किया जाए और लेखपालों की जिम्मेदारी तय कर उनके काम की रोज समीक्षा की जाए। अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह को निर्देश दिया कि वे लेखपालों की डायरी को अचानक चेक करें। बैठक में उपसंचालक चकबंदी धनराज यादव, बंदोबस्त अधिकारी सचेंद्र कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।