Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार अल्ट्रासाउंड सेवा केंद्रों की मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा, डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज
Keshav Times

जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली में कमी पर अधिकारियों को लगाई फटकार, शत-प्रतिशत वसूली के दिए निर्देश

बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर और राजस्व कार्यों की समीक्षा की। इस बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों जैसे विद्युत, वाणिज्यकर, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, बाट-माप, आबकारी, परिवहन, और वन विभाग में कम राजस्व वसूली पर नाराजगी जाहिर की।

जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली में कमी पर अधिकारियों को लगाई फटकार, शत-प्रतिशत वसूली के दिए निर्देश

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया।  जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर और राजस्व कार्यों की समीक्षा की। इस बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों जैसे विद्युत, वाणिज्यकर, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, बाट-माप, आबकारी, परिवहन, और वन विभाग में कम राजस्व वसूली पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना बनाएं। 

नगर निकायों की समीक्षा करते हुए भी जिलाधिकारी ने कम वसूली पर असंतोष व्यक्त किया और अधिशासी अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। स्टांप और रजिस्ट्रेशन विभाग की समीक्षा में उन्होंने सब-रजिस्ट्रारों को कार्ययोजना बनाकर राजस्व वसूली बढ़ाने और बैनामों का आकस्मिक निरीक्षण करने को कहा। साथ ही, अपेक्षित वसूली न होने पर सचिव मण्डी रसड़ा और बेल्थरा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

राजस्व वादों की समीक्षा में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को पुराने मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने को कहा। आरसी वसूली में भी कम प्रगति पर असंतोष जताते हुए सभी तहसीलदारों को वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।