Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

हल्दी थाने में धोखाधड़ी मामले में देरी, एसओ ने कहा आनलाइन एफआईआर दर्ज

बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर अपने मातहतों को फरियादियों की शिकायत गंभीरता से लेने और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की बार-बार हिदायत दे रहे हैं, लेकिन हल्दी थाने के एसओ अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

हल्दी थाने में धोखाधड़ी मामले में देरी, एसओ ने कहा आनलाइन एफआईआर दर्ज

केटी न्यूज़/ बलिया 

बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर अपने मातहतों को फरियादियों की शिकायत गंभीरता से लेने और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की बार-बार हिदायत दे रहे हैं, लेकिन हल्दी थाने के एसओ अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। 25 नवंबर को धोखाधड़ी की तहरीर मिलने के बावजूद हल्दी एसओ ने मामला दर्ज करने की बजाय आनलाइन एफआईआर दर्ज होने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश की। इस प्रकार, एसओ खुद धोखाधड़ी के आरोपी को बचाने में लगे हुए हैं।

यह मामला इस प्रकार है कि ग्राम पोखरा पोस्ट बाबूबेल निवासी संदीप वर्मा का जनसेवा केंद्र बाबूबेल एनएच-31 पर स्थित है। 25 नवंबर को एक व्यक्ति ने जनसेवा केंद्र से एक बैंक अकाउंट में 10 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। फिर जब पैसे देने की बारी आई, तो उस व्यक्ति ने कहा कि वह पैसा घर छोड़कर आ गया है और सोनू वर्मा की बाइक लेकर भाग गया। संदीप वर्मा ने बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की और पाया कि आरोपी ने जो बाइक छोड़ी, वह चोरी की थी। इसके बाद संदीप वर्मा ने उसी दिन हल्दी थाने में तहरीर दी, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, यह पीड़ित का आरोप है। 

क्या बोले एसओ  

हल्दी थाने के एसओ मिथिलेश कुमार ने कहा कि संदीप वर्मा की शिकायत पर आनलाइन एफआईआर दर्ज कर लिया गया था, लेकिन जब स्टेटस चेक किया गया तो एफआईआर रिजेक्ट दिखाया जा रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।