Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण
Keshav Times

कालाबाजारी और भ्रष्टाचार में माहिर है बीजेपी : शमीम खान

बलिया। जिले में डीएपी की कमी और प्राइवेट दुकानों पर ज्यादा दामों पर बेचे जाने को लेकर एआईएमआईएम के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम खान ने भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की।

कालाबाजारी और भ्रष्टाचार में माहिर है बीजेपी : शमीम खान

केटी न्यूज़/ बलिया 

बलिया।  जिले में डीएपी की कमी और प्राइवेट दुकानों पर ज्यादा दामों पर बेचे जाने को लेकर एआईएमआईएम के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम खान ने भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि किसानों को सहकारी समितियों के बजाय प्राइवेट दुकानों से डीएपी खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। साथ ही पैकेट के वजन में भी शिकायतें आ रही हैं। किसानों की मदद करने वाली सरकार का असली चेहरा अब सामने आ चुका है।

शमीम खान ने कहा कि हमेशा से भाजपा की नीतियां किसान विरोधी रही हैं, और बुआई के मौसम में खाद की कमी सरकार की नाकामी को दिखा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कालाबाजारी और भ्रष्टाचार में सबसे आगे है। सरकार से मांग की गई कि अगर जल्दी इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो पूरे प्रदेश में किसानों के हक में आंदोलन किया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।