Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

कोईलवर तटबंध से अनियंत्रित हो पलटी जीप, 3 की मौत, 3 जख्मी

बुधवार की दोपहर बक्सर कोईलवर तटबंध पर महुआर महादेव डेरा व ब्रह्मचारी डेरा के समीप एक तेज रफ्तार जीप अचानक अनियंत्रित हो तटबंध से नीचे पलट गई।

कोईलवर तटबंध से अनियंत्रित हो पलटी जीप, 3 की मौत, 3 जख्मी
Accident

कोईलवर तटबंध से अनियंत्रित हो पलटी जीप, 3 की मौत, 3 जख्मी

केेटी न्यूज/ब्रह्मपुर

बुधवार की दोपहर बक्सर कोईलवर तटबंध पर महुआर महादेव डेरा व ब्रह्मचारी डेरा के समीप एक तेज रफ्तार जीप अचानक अनियंत्रित हो तटबंध से नीचे पलट गई। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी है। घटना के बाद से चालक जीप छोड़कर फरार हो गया है। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने जीप में फंसे घायलों को निकाल अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में उत्तर प्रदेश के बलिया जाफलीगंज के मोतीलाल वर्मा की 55 वर्षीय पत्नी माधुरी देवी, उसी परिवार की 25 वर्षीय रीना कुमारी व 14 वर्षीय डिम्पी कुमार शामिल है। इनमें रीना की मौत बलिया में इलाज के दौरान हुई है, जबकि माधुरी व डिंपी की मौके पर ही मौत हो गई थी। वही  मोतीलाल वर्मा, आर्यन कुमार व मुन्नी देवी भी जख्मी है। जिनका इलाज बलिया में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों सुबह में अपने घर से चैत रामनवमी पर महुआर गांव के दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना करने आए थे। इधर से लौटने के दौरान ही जीप अचानक अनियंत्रित हो तटबंध से नीचे जा गिरी। जानकारों का कहना है कि तटबंध से पलटने के बाद दुर्घटनाग्रस्त जीप एक बबूल के पेड़ से टकरा गई थी। जिस कारण हादसा गंभीर हो गया। इधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ब्रह्मपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया है। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

कोईलवर तटबंध से अनियंत्रित हो पलटी जीप, 3 की मौत, 3 जख्मी

बाल बाल बची आर्यन की जान

इस दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी 11 वर्षीय आर्यन कुमार की जान बाल बाल बच गई हैं। बताया जा रहा है कि वह चालक के ठीक बगल में बैठा था तथा हादसें के बाद जीप में फंस गया था। लेकिन, थोड़ी देर बाद ही वहां डायल 112 की टीम पहुंच गई। जिसने स्थानीय लोगों की मदद से उसे जीप से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। लोगों का कहना है कि यदि कुछ देर और हो जाती तो आर्यन की जान भी जा सकती थी। हालांकि, इस घटना के बाद से वह सदमें में है।

कोईलवर तटबंध से अनियंत्रित हो पलटी जीप, 3 की मौत, 3 जख्मी

थानाध्यक्ष क्या कहते हैं

घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम को भेज जख्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया। उनका घर बलिया में है, जिस कारण परिजन जख्मियों को लेकर इलाज के लिए बलिया चले गए। वही मृतकों के शव को कब्जे में ले पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। फरार जीप चालक की पड़ताल की जा रही है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।