Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

ई-रिक्शा की लापरवाही से 27 माह के बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में रविवार को एक दुखद घटना घटी, जिसमें एक मासूम बच्चे की जान चली गई। बताया गया कि गांव में किसी के घर ढलाई का काम चल रहा था

ई-रिक्शा की लापरवाही से 27 माह के बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

केटी न्यूज़/ बलिया 

बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में रविवार को एक दुखद घटना घटी, जिसमें एक मासूम बच्चे की जान चली गई। बताया गया कि गांव में किसी के घर ढलाई का काम चल रहा था, और वहां एक ई-रिक्शा खड़ा था, जिसमें चाबी लगी हुई थी। इसी बीच, 27 महीने का बच्चा ई-रिक्शा पर खेलते हुए चाबी को ऑन कर दिया, जिससे ई-रिक्शा तेज़ी से भागते हुए मकान की दीवार से टकरा गया।

इस दुर्घटना में बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चा यश पांडेय था, जो अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। बच्चे की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर है। पिता ने अपने बेटे के शव को सरजू नदी में प्रवाहित कर दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।