केटी न्यूज़/ बलिया
बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव के ओमप्रकाश भारती (33) का शव रविवार को उभांव थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव के नहर के पास मिला। ओमप्रकाश 16 तारीख को घर से निकला था, लेकिन शाम तक लौटकर नहीं आया। परिवार ने उसे ढूंढा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। ओमप्रकाश का शव खून से लथपथ था, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। उसकी मौत से परिवारवाले दहाड़े मारकर रोने लगे।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।