Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

शहर में जाम की समस्या के समाधान के लिए प्रभारी मंत्री दया शंकर मिश्र ने बनाई कार्य योजना

बलिया। प्रभारी मंत्री दया शंकर मिश्र "दयालु" ने कहा है कि शहर के जाम वाले क्षेत्रों को चिन्हित करके सड़क निर्माण की योजना बनाई जाए, ताकि जाम की समस्या का समाधान हो सके।

शहर में जाम की समस्या के समाधान के लिए प्रभारी मंत्री दया शंकर मिश्र ने बनाई कार्य योजना

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया। प्रभारी मंत्री दया शंकर मिश्र "दयालु" ने कहा है कि शहर के जाम वाले क्षेत्रों को चिन्हित करके सड़क निर्माण की योजना बनाई जाए, ताकि जाम की समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने इस मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत करने की बात कही। 

उन्होंने सुझाव दिया कि जनपद में छोटे और बड़े औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा करके उन्हें मुख्य सड़कों से जोड़ने की योजना बनाई जाए। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि जनपद में बड़े औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की प्रक्रिया शुरू की जाए, क्योंकि उद्योग के बिना क्षेत्र का विकास नहीं हो सकता। उद्योगों से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

दया शंकर मिश्र ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और वहां सड़कों का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में सीसी सड़कें बनाई जानी चाहिए, ताकि वे टूटें नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन सड़कों के निर्माण पर जनप्रतिनिधि जोर दे रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कार्य योजना में शामिल किया जाए। 

वे कलेक्ट्रेट सभागार में देर रात तक लोक निर्माण विभाग के सभी कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि गोपालपुर क्षेत्र की सड़कों का निरीक्षण कराकर उनका निर्माण कराया जाए। उन्होंने अन्य सड़कों के निर्माण के लिए भी कार्य योजना में शामिल करने का प्रस्ताव दिया। इस बैठक में जिला अध्यक्ष संजय यादव, जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लाक्षकार, मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।