Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

ईडी ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के घर पर पोर्नोग्राफी मामले में की छापामारी

शुक्रवार सुबह ईडी ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के घर पर पोर्नोग्राफी मामले में छापामारी की है। इसके साथ ही मुंबई और उत्तर प्रदेश में करीब 15 जगहों पर तलाशी ली।

ईडी ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के घर पर पोर्नोग्राफी मामले में की छापामारी
Raj kundra

केटी न्यूज़/दिल्ली

शुक्रवार सुबह ईडी ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के घर पर पोर्नोग्राफी मामले में छापामारी की है। इसके साथ ही मुंबई और उत्तर प्रदेश में करीब 15 जगहों पर तलाशी ली। इसके जरिए ईडी मोबाइल एप्लिकेशन और दूसरे माध्यमों से पोर्नोग्राफी के सर्कुलेशन का पता लगा रही है।

ईडी ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के घर पर पोर्नोग्राफी मामले में की छापामारी

सुबह 6 बजे शुरू हुई छापेमारी अभी भी जारी है। यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में की जा रही है। राज कुंद्रा के घर समेत उनके अन्य ठिकानों की भी तलाशी की जा रही है। जांच एजेंसी उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कई ठिकानों समेत 15 ठिकानों की जांच जारी है।दराल साल 2017 में गेन बिटकॉइन नाम से एक इनवेस्टमेंट कंपनी लॉन्च की गई थी। इस कंपनी में बिटकॉइन को माइन करने के लिए लोगों से इनवेस्ट कराया गया था। जिसके बदले लोगों को 10 प्रतिशत का हैवी रिटर्न देने का वादा था। इस पोंजी स्कीम लोगों ने खूब पैसा लगाया। लेकिन 1 साल बाद ही 2018 में इस कंपनी की पोल खुल गई।

ईडी ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के घर पर पोर्नोग्राफी मामले में की छापामारी

जब लोगों का लगा पैसा डूबने लगा तो शिकायतें दर्ज हुईं। इसके बाद 2018 और 2019 में महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। जब ये मामला ईडी के पास पहुंचा तो अमित भारद्वाज समेत कई लोगों की गिरफ्तारी की गई। इसी दौरान इस स्कैम के मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज के खाते से 285 बिटकॉइन राज कुंद्रा को भेजे गए थे। जिसके बाद राज कुंद्रा का नाम भी इस मामले में शामिल हो गया। इन बिटकॉइन की कीमत 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अब इसी मामले में ईडी ने राज कुंद्रा के घर छापा मारा है।इसी बीच अब शिल्पा शेट्टी के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा है कि एक्ट्रेस का नाम इस मामले में ना घसीटा जाए।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।