भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद का ताबड़तोड़ जनसंपर्क
भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय उपचुनाव को लेकर एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद ने मंगलवार को बक्सर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तूफानी दौरा कर चुनावी माहौल गरमा दिया। इस दौरान उन्होंने ब्रह्मपुर प्रखंड व नगर पंचायत क्षेत्र तथा डुमरांव प्रखंड और नगर क्षेत्र में प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित कर जनप्रतिनिधियों से संपर्क साधा और समर्थन मांगा।

__ ब्रह्मपुर और डुमरांव में प्रतिनिधि सम्मेलन, जनप्रतिनिधियों ने फूल-माला पहनाकर दिया समर्थन
केटी न्यूज/बक्सर:
भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय उपचुनाव को लेकर एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद ने मंगलवार को बक्सर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तूफानी दौरा कर चुनावी माहौल गरमा दिया। इस दौरान उन्होंने ब्रह्मपुर प्रखंड व नगर पंचायत क्षेत्र तथा डुमरांव प्रखंड और नगर क्षेत्र में प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित कर जनप्रतिनिधियों से संपर्क साधा और समर्थन मांगा।सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष बलिराम कुशवाहा तथा जदयू के डुमरांव विधायक राहुल सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वार्ड सदस्य, बीडीसी, सरपंच, मुखिया समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया तथा गठबंधन के समर्थन में नारे लगाए।

ज्ञात हो कि स्थानीय निकाय उपचुनाव में पंचायतों के निर्वाचित सदस्य ही मतदाता होते हैं। ऐसे में जनप्रतिनिधियों का समर्थन चुनावी समीकरण में अहम माना जा रहा है। सम्मेलन में वक्ताओं ने एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।पूर्व एमएलसी राधाचरण सेठ और विधायक राहुल सिंह ने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पर्याप्त निधि उपलब्ध कराई है। किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और छात्रों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। इन्हीं विकास कार्यों के आधार पर एनडीए जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच समर्थन मांगने पहुंचा है। उन्होंने विश्वास जताया कि कन्हैया प्रसाद को भारी समर्थन मिलेगा और वे विजयी होकर सदन पहुंचेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए एनडीए से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि कन्हैया प्रसाद को वोट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करें।ब्रह्मपुर सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ब्रजेश चौबे ने की, जबकि संचालन महुआर पंचायत के मुखिया गुड्डू ने किया। वहीं डुमरांव सम्मेलन की अध्यक्षता भरत तिवारी तथा संचालन नथुनी खरवार ने किया। कार्यक्रम में भुटेली तिवारी, श्रीकांत तिवारी, उदय उज्जैन और विनोद उपाध्याय समेत कई लोग मौजूद रहे।

