गुप्त सूचना पर पुलिस का एक्शन, अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा
अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस ने नुआंव गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की, जिसे जब्त कर लिया गया है।

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म
अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस ने नुआंव गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की, जिसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नुआंव गांव में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने मामले का सत्यापन किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित ठिकाने पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुनील राम के घर से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की। मौके से ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामद शराब को जब्त कर थाना लाया गया तथा आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब की आपूर्ति और बिक्री के नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

