बंद घर से चोरों ने उड़ाये नगद सहित हजारों के गहने

बंद घर से चोरों ने उड़ाये नगद सहित हजारों के गहने

केटी न्यूज/डुमरांव 

नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर मे धावा बोलकर हजारों के गहने सहित 20 हजार नगद राशि की चोरी कर ली और फरार हो गये। गृहस्वामी के घर आने के बाद मामले की जानकारी मिली और परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

इस मामले में नया भोजपुर के रहने वाले द्वारिकानाथ मिश्र ने पुलिस को आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया हैं। पीड़ित ने पुलिस को दिये गये आवेदन ने बताया है कि वह परिजनों के साथ बाहर गया था। इसी दौरान चोरों ने दरवाजे के कुंडी उखाड़ कर घर मे रखे गये सोने का लॉकेट, झुमका, अंगूठी, मांगटीका के अलावे चांदी के पैजेब सहित 20 हजार नगद रुपये चोरी कर ली है। ओपी पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गयी है।