तस्करी के लिए चक्की के रास्ते यूपी से रानीसागर जा रही स्कार्पियों में तीन गाय बरामद, एक गिरफ्तार
जिले के चक्की ओपी क्षेत्र के विशेश्वर डेरा में शुक्रवार की सुबह अफरा-तफरी का महौल हो गया। जब तस्करी के लिए एक स्कार्पियों से यूपी से चक्की गांव होते हुए तीन गाय को भोजपुर जिले के रानीसागर पहुंचाया जा रहा था। उसी दौरान उत्पाद विभाग को शक हुआ कि इसमें शराब है। जिसके बाद बांध से पिछा करना शुरू किया। स्कार्पियों चालक काफी तेज गाड़ी चला रहा था। परन्तु उत्पाद विभाग ने भी हार नही मानी। ग्रामीणों की मदद से स्कार्पियों को चक्की के विशेश्वर डेरा में घेर लिया। जब गाड़ी को खोला गया तो ग्रामीणों सहित उत्पाद विभाग की टीम के होश उड़ गये।

केटी न्यूज/ बक्सर
जिले के चक्की ओपी क्षेत्र के विशेश्वर डेरा में शुक्रवार की सुबह अफरा-तफरी का महौल हो गया। जब तस्करी के लिए एक स्कार्पियों से यूपी से चक्की गांव होते हुए तीन गाय को भोजपुर जिले के रानीसागर पहुंचाया जा रहा था। उसी दौरान उत्पाद विभाग को शक हुआ कि इसमें शराब है। जिसके बाद बांध से पिछा करना शुरू किया। स्कार्पियों चालक काफी तेज गाड़ी चला रहा था। परन्तु उत्पाद विभाग ने भी हार नही मानी। ग्रामीणों की मदद से स्कार्पियों को चक्की के विशेश्वर डेरा में घेर लिया। जब गाड़ी को खोला गया तो ग्रामीणों सहित उत्पाद विभाग की टीम के होश उड़ गये। सभी सन्न रह गये।
जो नजारा देख वो ये था कि एक स्कार्पियों गाड़ी में पीछे की सीट हटा कर एक गाय दो बछड़ा हुआ था। यह देख स्थानीय लोगों का पारा चढ़ गया। चालक की पीटाई शुरू कर दी। हलांकि उतपाद विभाग की टीम ने महौल खराब होते देख चक्की ओपी को फोन किया। जिसके बाद मौके पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को ग्रामीणों से छुडाकर थाने ले गयी। वहीं ग्रामीणों की मदद से तीनों गाय-बछड़ों को बाहर निकाला गया। जिसमें गाय की मौत हो चुकी है। बछड़े जिंदा है। ग्रामीणों के अनुसार यूपी नम्बर स्कार्पियों को इस तरीके से सजाया गया था कि किसी को शक न हो सके। आगे ओम लिखा पीले रंग का झंड़ा।
पीछे हनुमान जी की चित्र उकेरी गयी थी। जिससे साफ पता चलता था कि यह किसी हिन्दू की गाड़ी है। चक्की ओपी थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और उग्र ग्रामीणों से चालक को सुरक्षित निकाला गया थाने पहुंचाया गया है। चालक आजमगढ़ जिले का रहने वाला है। अभी सिर्फ यही पता चला कि वह भोजपुर जिले के रानीसागर जा रहा था। कहां से इन पशुओं को स्कार्पियों में लोड़ किया है। यह पूछताछ के बाद ही पता चल पायेगा। दो बछड़ा को जिंदा बरामद किया गया है। वहीं गाय की मौत हो चुकी है। वहीं डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर चक्की ओपी प्रभारी पहुंची। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। महौल शांतिपूर्ण है मामले की जांच की जा रही है। चालक यूपी के आजमगढ़ से भोजपुर जिले के रानीसागर जा रहा था।