Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

प्रेम प्रसंग में फरार हुई युवती, गुस्साए परिजनों ने प्रेमी के घर बोला धावा, मारपीट में कई घायल; 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

कोरान सराय थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद गहराने के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि गांव की एक युवती अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई, जिसके बाद युवती के परिजन आक्रोशित हो गए और प्रेमी के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई।

प्रेम प्रसंग में फरार हुई युवती, गुस्साए परिजनों ने प्रेमी के घर बोला धावा, मारपीट में कई घायल; 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

प्रेम प्रसंग में फरार हुई युवती, गुस्साए परिजनों ने प्रेमी के घर बोला धावा, मारपीट में कई घायल; 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

केटी न्यूज/डुमरांव

कोरान सराय थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद गहराने के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि गांव की एक युवती अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई, जिसके बाद युवती के परिजन आक्रोशित हो गए और प्रेमी के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई।मारपीट की इस घटना में प्रेमी के पिता, माता और भाई समेत परिवार के कई सदस्यों को चोटें आई हैं। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया गया।

प्रेम प्रसंग में फरार हुई युवती, गुस्साए परिजनों ने प्रेमी के घर बोला धावा, मारपीट में कई घायल; 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

घटना को लेकर घायल तारकेश्वर चौधरी के बयान पर कोरान सराय थाने में 10 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।कोरान सराय थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।

प्रेम प्रसंग में फरार हुई युवती, गुस्साए परिजनों ने प्रेमी के घर बोला धावा, मारपीट में कई घायल; 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, प्रेम प्रसंग को लेकर उत्पन्न विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रेम प्रसंग में फरार हुई युवती, गुस्साए परिजनों ने प्रेमी के घर बोला धावा, मारपीट में कई घायल; 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।