मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपद्रवियों पर कसेगा शिकंजा

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर राजपुर थाना परिसर में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी संयुक्त अध्यक्षता थानाध्यक्ष निवास कुमार एवं बीडीओ सिद्धार्थ कुमार ने की। बैठक में क्षेत्र के समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल हुए।

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपद्रवियों पर कसेगा शिकंजा

__ शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील, 221 लोगों पर धारा 107 के तहत कार्रवाई

केटी न्यूज/राजपुर

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर राजपुर थाना परिसर में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी संयुक्त अध्यक्षता थानाध्यक्ष निवास कुमार एवं बीडीओ सिद्धार्थ कुमार ने की। बैठक में क्षेत्र के समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल हुए।बैठक के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मुहर्रम त्याग और बलिदान का संदेश देने वाला पर्व है, इसलिए इसे आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना सभी की जिम्मेदारी है।

थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। संभावित उपद्रव फैलाने वाले लोगों को चिन्हित करते हुए अब तक 221 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई है। इन लोगों को नोटिस जारी किया गया है तथा थाना परिसर में कैंप लगाकर उनसे बांड पत्र भरवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी भी कुछ अन्य लोगों को चिन्हित करने की प्रक्रिया जारी है।उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। मुहर्रम के दौरान निकलने वाले ताजिया जुलूस को लेकर भी कई निर्देश दिए गए। जुलूस में किसी प्रकार के हथियारों का प्रदर्शन नहीं करने, दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थलों के पास नारेबाजी या तेज आवाज में लाउडस्पीकर नहीं बजाने की हिदायत दी गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को बाधित नहीं करने की भी अपील की। बैठक में मौजूद लोगों से पर्व को लेकर सुझाव भी लिए गए। अब तक खीरी, सरेंजा, मंगराव, जलीलपुर और पलिया गांव की मुस्लिम समितियों ने ताजिया जुलूस के लिए लाइसेंस हेतु आवेदन दिया है।इसके अलावा उत्तर प्रदेश सीमा से सटे इलाकों तथा कैमूर और रोहतास के नदी घाटों के आसपास भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। शराब और शराबियों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। चौकीदारों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।बैठक में एसआई शिव कुमार मंडल, बीडीसी अलीशेर शाह, सरफुद्दीन उर्फ भिखारी, आलमगीर अंसारी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।