Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को कहा "डूबती हुई नैया है

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फिर विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा है कि - कांग्रेस अब डूबती हुई नैया है और डूबती नैया पर कौन बैठेगा,इसलिए सब भाग रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने  कांग्रेस को कहा "डूबती हुई नैया है
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने  कांग्रेस को कहा "डूबती हुई नैया है
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने  कांग्रेस को कहा "डूबती हुई नैया है

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने  कांग्रेस को कहा "डूबती हुई नैया है

केटी न्यूज़/बेगूसराय:

चुनाव 2024 को लेकर काफी उथल पुथल देखने को मिल रही है।इसी बीच लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।इंडिया गठबंधन में नीतीश के बाद कांग्रेस पार्टी को चुनाव से पहले एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। अब पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने भी कांग्रेस को झटका दिया है।इसी बीच अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फिर विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा है कि - कांग्रेस अब डूबती हुई नैया है और डूबती नैया पर कौन बैठेगा,इसलिए सब भाग रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने  कांग्रेस को कहा "डूबती हुई नैया है

कांग्रेस नेताओं की लगातार भाजपा में शामिल होने की दौड़ को गिरिराज सिंह ने कहा कि- कांग्रेस डूबती नाव है। इसलिए सब कांग्रेस छोड़कर भाग रहे हैं। महाराष्ट्र से लोग भाग गए हैं, सब जगह से लोग भाग रहे हैं। डूबती हुई नाव की पतवार जिसके हाथ में है, उस पर कांग्रेस के लोगों को भरोसा नहीं है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने  कांग्रेस को कहा "डूबती हुई नैया है

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस की पहली लिस्ट में यूपी के अमेठी और रायबरेली सीट से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नाम घोषित नहीं होने पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को अमेठी की जनता पर भरोसा नहीं है। अमेठी ने इंदिरा गांधी के परिवार को सम्मान दिया,लेकिन कांग्रेस ने इन 5 साल के कार्यकाल में सम्मान के बदले अमेठी की जनता को अपमानित किया। गिरिराज सिंह इतने पर ही

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने  कांग्रेस को कहा "डूबती हुई नैया है

नही रुके उन्होंने आगे कहा कि- कांग्रेस को सिर्फ मुस्लिम मतदाता पर भरोसा है, इसलिए तो राहुल गांधी ने वायनाड से फिर चुनाव लड़ने की घोषणा की और अमेठी को भूल गए क्योंकि उन्हें अब अमेठी की जनता पर भरोसा नहीं है। स्मृति ईरानी 5 साल में जितनी बार अमेठी गई, उसका एक चौथाई भी गांधी परिवार अमेठी नहीं गया।अमेठी की जनता स्मृति ईरानी को अपनी बेटी और बहन के रूप में मानती है। इसी डर के चलते  राहुल गांधी ने वायनाड से चुनाव लड़ने की घोषणा की।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने  कांग्रेस को कहा "डूबती हुई नैया है 

इसके अलावा गिरिराज सिंह ने उद्धव ठाकरे को भी घेरा उन्होंने कहा उद्धव द्वारा महाराष्ट्र में जय भवानी और जय शिवाजी कहकर वोट डालने के सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जय भवानी, जय शिवाजी, जय बजरंगबली और जय श्री राम का नारा बीजेपी का है।उन्होंने कहा कि जो लोग भटक गए हैं,उनको कुछ भी बोलने का अधिकार नहीं है। बाल ठाकरे जी की आत्मा रो रही होगी, कुछ लोग तुष्टिकरण की ओर जा रहे हैं, वह सब कुछ भूलकर दूसरा काम कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने  कांग्रेस को कहा "डूबती हुई नैया है

अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर उठाए गए सवाल पर भी गिरिराज सिंह ने कहा कि आरजेडी को कुछ भी कहने का अधिकार नहीं है। बिहार को एनडीए की सरकार ने जो दिया है, उस पर राजद को कुछ कहने की जरूरत नहीं है। गिरिराज सिंह ने कहा कि 15 साल का डाटा निकालना बहस कर लें, उन्होंने विकास के बदले विनाश का काम किया था। इसलिए उन्हें बोलने का अधिकार नहीं है। बीजेपी और एनडीए द्वारा किया गया सब काम बिहार में दिख रहा है। उनको जितना मिलना है, मिला लें, पता चल जाएगा।

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।