605वें रविवार को भी जारी रहा गंगा स्वच्छता अभियान, मनोज कुमार सिंह बने मुख्य श्रमदानी

"अविरल धारा, स्वच्छ किनारा — निर्मल गंगा, संकल्प हमारा" के ध्येय वाक्य के साथ छात्रशक्ति द्वारा संचालित गंगा स्वच्छता अभियान का 605वां रविवार भी पूरे उत्साह और समर्पण के साथ संपन्न हुआ। बक्सर के रामरेखा घाट पर आयोजित विशेष श्रमदान कार्यक्रम में भाजपा बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह मुख्य श्रमदानी के रूप में शामिल हुए।

605वें रविवार को भी जारी रहा गंगा स्वच्छता अभियान, मनोज कुमार सिंह बने मुख्य श्रमदानी

__ रामरेखा घाट पर श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, गंगा संरक्षण को बताया सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्व

केटी न्यूज/बक्सर

"अविरल धारा, स्वच्छ किनारा — निर्मल गंगा, संकल्प हमारा" के ध्येय वाक्य के साथ छात्रशक्ति द्वारा संचालित गंगा स्वच्छता अभियान का 605वां रविवार भी पूरे उत्साह और समर्पण के साथ संपन्न हुआ। बक्सर के रामरेखा घाट पर आयोजित विशेष श्रमदान कार्यक्रम में भाजपा बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह मुख्य श्रमदानी के रूप में शामिल हुए। अभियान के संयोजक एवं भाजपा नेता सौरभ तिवारी ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।इस दौरान गंगा तट की सफाई की गई तथा प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों का संग्रहण कर स्वच्छता के प्रति जनजागरण चलाया गया।

श्रमदान के बाद पत्रकारों से बातचीत में मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मां गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और आर्थिक समृद्धि की जीवनरेखा हैं। करोड़ों लोगों की आजीविका, कृषि, पर्यटन, मत्स्य पालन और व्यापार प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से गंगा पर निर्भर है। इसलिए गंगा की स्वच्छता और अविरलता बनाए रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है।उन्होंने कहा कि गंगा बेसिन देश के सबसे उपजाऊ क्षेत्रों में शामिल है, जहां कृषि उत्पादन का बड़ा हिस्सा होता है। इसके अलावा पर्यटन, नौवहन और स्थानीय व्यापार को भी गंगा से गति मिलती है। उन्होंने प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश के युवाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक अभियानों की सबसे बड़ी शक्ति उनकी निरंतरता होती है और छात्रशक्ति ने लगभग 12 वर्षों से हर रविवार श्रमदान कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

अभियान के संयोजक सौरभ तिवारी ने कहा कि 2 नवंबर 2014 से शुरू हुआ यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का व्यापक संदेश दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह संकल्प तब तक जारी रहेगा, जब तक समाज का प्रत्येक व्यक्ति गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं हो जाता।कार्यक्रम में मिठाई सिंह, धनंजय राय, ज्वाला सैनी, राहुल दुबे, रोहित मिश्रा, पप्पू राय, कौशल सिंह, बैजू मिश्रा, लाला बाबा, महावीर गुप्ता, अरविंद पटेल, पवन पांडेय, बरमेश्वर चौधरी, शुभम गुप्ता और संदीप सिंह समेत बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया।