डुमरांव में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत
भाजपा युवा मोर्चा, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के प्रथम बक्सर आगमन पर बुधवार को डुमरांव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। महाराजा कोठी के समीप आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता जुटे। प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।

केटी न्यूज/डुमरांव।
भाजपा युवा मोर्चा, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के प्रथम बक्सर आगमन पर बुधवार को डुमरांव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। महाराजा कोठी के समीप आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता जुटे। प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो के प्रदेश सह-संयोजक दीपक यादव और भाजपा नेता सोनू राय ने किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने युवा कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से होती है।

ऐसे में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लेकर समाज के युवाओं के बीच सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है।जितेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा पार्टी की युवा शक्ति का महत्वपूर्ण आधार है। युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ ही उन्हें राष्ट्र निर्माण के अभियान से जोड़ना युवा मोर्चा की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया।प्रदेश सह-संयोजक दीपक यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का बक्सर जिले में प्रथम आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक है। उनके मार्गदर्शन से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संगठन को और सक्रिय बनाने की नई ऊर्जा मिली है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन की गतिविधियों को पंचायत और बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे।स्वागत कार्यक्रम में भाजपा नेता अभिषेक रंजन, संतु मित्र, मुखिया से कुशवाहा, श्रीकांत ओझा, रोहित सिंह, राहुल सूर्यवंशी, शिवजी शर्मा, शिबू दुबे, सोनू ओझा, रोहित तिवारी, आनंद, गोलू राय और विमलेश सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

