भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान का दूसरा दिन सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को संगठन और राष्ट्रभावना का पाठ
भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के दूसरे चरण के तहत बक्सर जिले में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन रविवार को बक्सर स्थित बगीचा लॉज में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।


__ पांच सत्रों में संगठन, मीडिया, सोशल मीडिया और वैचारिक विषयों पर हुआ प्रशिक्षण, कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’
केटी न्यूज/बक्सर
भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के दूसरे चरण के तहत बक्सर जिले में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन रविवार को बक्सर स्थित बगीचा लॉज में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक प्रतिबद्धता तथा आधुनिक संचार माध्यमों के प्रभावी उपयोग से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम का आयोजन विधान पार्षद निवेदिता सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इसकी शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इसके बाद भाजपा बिहार के संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानियां, विधान पार्षद निवेदिता सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण सत्रों का उद्घाटन किया।प्रशिक्षण महाअभियान के प्रथम सत्र में संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानियां ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए “कार्यकर्ता विकास, गुण, आचरण और अपेक्षाएं” विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सेवा, समर्पण और संगठन के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन तथा संचालन धनंजय त्रिगुण ने किया।

द्वितीय सत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय ने “मीडिया विमर्श” विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने वर्तमान समय में मीडिया की भूमिका, जनसंपर्क के महत्व और सकारात्मक संवाद की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस सत्र की अध्यक्षता राणा प्रताप सिंह तथा संचालन अरविंद पासवान ने किया।तीसरे सत्र में शिव नारायण पाण्डेय ने “सोशल मीडिया, नई तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), प्रभावी सूचना तंत्र एवं संगठन के लिए सकारात्मक प्रशिक्षण निर्माण” विषय पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। उन्होंने बदलते डिजिटल परिवेश में सोशल मीडिया की उपयोगिता और जिम्मेदार उपयोग के महत्व को रेखांकित किया।चौथे सत्र में राजेन्द्र भंडारी ने “विचार परिवार” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक पृष्ठभूमि, संगठन की विचारधारा तथा राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

इस सत्र की अध्यक्षता सदर विधायक आनंद मिश्रा तथा संचालन जिला मंत्री विनोद तिवारी ने किया।पांचवें एवं अंतिम सत्र को बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह ने संबोधित किया। उनका विषय “समाधान, समारोह एवं राष्ट्रगान” था। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसके कार्यकर्ताओं में राष्ट्रभक्ति, सेवा भाव और देश के प्रति संवेदनशीलता कूट-कूट कर भरी हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के मूल सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन तथा संचालन महामंत्री लक्ष्मण शर्मा ने किया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को भी उत्साहपूर्वक सुना। प्रशिक्षण महाअभियान में वर्ग प्रमुख की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष निर्भय राय ने निभाई। समापन सत्र की अध्यक्षता सदर विधायक आनंद मिश्रा ने की।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक एवं तकनीकी कौशल को सुदृढ़ बनाना रहा।

