अरियाव में पुराना विवाद भड़का, दो पक्षों में जमकर मारपीट; दोनों ओर से 14 नामजद, दो गिरफ्तार
कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियाव गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद मामला थाने पहुंच गया। चार सितंबर को हुई इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी।

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म
कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियाव गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद मामला थाने पहुंच गया। चार सितंबर को हुई इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी। सभी घायलों का इलाज डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया।घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, पूर्णमासी राम की ओर से दो लोगों को नामजद किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष के मिथलेश राम ने 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस तरह दोनों प्राथमिकी में कुल 14 लोगों को नामजद किया गया है।

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से एक-एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मिथलेश राम और पूर्णमासी राम के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को रविवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे विवाद की जांच कर रही है। साथ ही, प्राथमिकी में नामजद अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है।

