डुमरांव में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती विशेष जांच अभियान में 10 हजार से अधिक जुर्माना

डुमरांव थाना पुलिस ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क सुरक्षा को लेकर रविवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। नया थाना के समीप शुरू हुए इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने किया। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान नियमों की अनदेखी कर वाहन चला रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई की गई। जांच अभियान में कुल 10,100 रुपये जुर्माना वसूला गया।

डुमरांव में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती विशेष जांच अभियान में 10 हजार से अधिक जुर्माना

__ थानाध्यक्ष बोले—नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव थाना पुलिस ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क सुरक्षा को लेकर रविवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। नया थाना के समीप शुरू हुए इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने किया। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान नियमों की अनदेखी कर वाहन चला रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई की गई। जांच अभियान में कुल 10,100 रुपये जुर्माना वसूला गया।अभियान के दौरान पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच की गई।

जिन वाहन चालकों के पास आवश्यक कागजात नहीं थे या जो बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चला रहे थे, उन पर तत्काल जुर्माना लगाया गया।थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश मामले लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण सामने आते हैं। इसलिए पुलिस द्वारा नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना हेलमेट बाइक चलाना, बिना सीट बेल्ट कार चलाना, नशे की हालत में वाहन चलाना तथा बिना कागजात सड़क पर उतरना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करना है।

यदि लोग स्वयं नियमों का पालन करें तो हादसों में काफी कमी लाई जा सकती है।एसडीपीओ पोलस्त कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। कई लोग जांच स्थल से पहले ही अपने दस्तावेज दुरुस्त करते नजर आए, जबकि कई वाहन चालक हेलमेट पहनकर चलते दिखे।स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की है। लोगों का कहना है कि लगातार ऐसे अभियान चलते रहने से सड़क सुरक्षा मजबूत होगी और ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों में जिम्मेदारी बढ़ेगी। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा।